जरुरी जानकारी | मई में निजी इक्विटी, उद्यम पूंजी निवेश घटकर 3.8 अरब डॉलर पर : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश मई, 2021 में इससे पिछले महीने की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक घटकर 3.8 अरब डॉलर रह गया। अप्रैल में यह 7.5 अरब डॉलर रहा था। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह एक साल पहले के 5.4 अरब डॉलर के आंकड़े से तीसरा निचला स्तर है।

मुंबई, 14 जून निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश मई, 2021 में इससे पिछले महीने की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक घटकर 3.8 अरब डॉलर रह गया। अप्रैल में यह 7.5 अरब डॉलर रहा था। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह एक साल पहले के 5.4 अरब डॉलर के आंकड़े से तीसरा निचला स्तर है।

उद्योग के लिए काम करने वाली आईवीसीए और परामर्शक कंपनी ईवाई की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘हालांकि दो श्रेणियों के निवेशकों द्वारा उद्यम निवेश चालू साल के पहले पांच माह में दोगुना होकर 20 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पता चलता है कि निवेशकों का रुख अभी मजबूत बना हुआ है।’’

यहां उल्लेखनीय है कि अप्रैल से देश कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है। मई में देश में स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लागू रहा। मई, 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन के बावजूद जियो प्लेटफॉर्म्स में 4.6 अरब डॉलर का निवेश आया था।

ईवाई के भागीदार विवेक सोनी ने कहा, ‘‘निवेशकों की निगाह सरकार की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों, टीकाकरएा की स्थिति और आगामी महीनों में देश की वृहद और वित्तीय सेहत पर रहेगी।

उन्होंने कहा कि वैश्विक मुद्रास्फीति, इसके जिंस कीमतों पर प्रभाव और मुद्रास्फीति पर अंकुश के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक के रुख आदि भारत के लिए जोखिम हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के बीच जुझारू क्षमता दिखाने वाले क्षेत्रों की वजह से 2021 में सौदे की गतिविधियां बढ़ी हैं। इस दौरान ई-कॉमर्स क्षेत्र में 4.3 अरब डॉलर, प्रौद्योगिकी में 3.8 अरब डॉलर, फार्मा में 1.4 अरब डॉलर, मीडिया और मनोरंजन में 1.2 अरब डॉलर, शिक्षा में 88.5 करोड़ डॉलर और स्वास्थ्य सेवा में 80.1 करोड़ डॉलर का निवेश आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\