जरुरी जानकारी | निजी इक्विटी-उद्यम पूंजी निवेश अगस्त में बढ़कर 5.2 अरब अमेरिकी डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी इक्विटी फंड (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश अगस्त में बढ़कर 5.2 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इस दौरान कुल 67 सौदे हुए।

मुंबई, 20 सितंबर निजी इक्विटी फंड (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश अगस्त में बढ़कर 5.2 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इस दौरान कुल 67 सौदे हुए।

उद्योग के लिये जनसंपर्क का काम करने वाला समूह इंडियन प्राइवेट इक्विटी एंड वेंचर कैपिटल एसोसएिशन (आईवीसीए) और सलाहाकार कंपनी ईवाई की मासिक रिपोर्ट के अनुसार उक्त निवेश राशि अगस्त 2022 के 2.3 अरब डॉलर के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है।

सलाहकार कंपनी के भागीदार विवेक सोनी ने कहा कि पीई-वीसी कोष इस बात को लेकर संशय में हैं कि कई स्टार्टअप के लिए वृद्धि रहस्यमय बनी हुई है और मूल्यांकन बहुत अधिक है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से खाड़ी देशों के कई सरकारी संपत्ति कोष भारत में अपने कार्यालय खोल रहे हैं और भारतीय स्टार्टअप में अपना निवेश भी बढ़ा रहे हैं। मौजूदा अल्पकालिक मुद्दों के बावजूद भारतीय स्टार्टअप क्षेत्र के लिए मध्यम से दीर्घकालिक दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है, हालांकि कुछ स्टार्टअप में वृद्धि और संचालन संबंधी समस्याएं हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के 13 बड़े सौदे हुए, जो कुल मिलाकर 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि अगस्त 2023 के 27 सौदों में स्टार्टअप निवेश 62 प्रतिशत घटकर 38.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि अगस्त 2022 में यह आंकड़ा 63 सौदों में एक अरब अमेरिकी डॉलर था।

अडाणी पावर लिमिटेड में जीक्यूजी पार्टनर्स के बड़े निवेश के दम पर अगस्त 2023 में अवसंरचना क्षेत्र शीर्ष क्षेत्र के रूप में उभरा। इस क्षेत्र में छह सौदों के साथ पीई/वीसी निवेश 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। इसके बाद खुदरा और उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू