जरुरी जानकारी | निजी इक्विटी, उद्यम पूंजी निवेश मार्च तिमाही में मामूली घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) कोषों का निवेश मार्च तिमाही में सालाना आधार पर एक प्रतिशत घटकर 13.5 अरब डॉलर रहा। एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया।

मुंबई, 19 अप्रैल निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) कोषों का निवेश मार्च तिमाही में सालाना आधार पर एक प्रतिशत घटकर 13.5 अरब डॉलर रहा। एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया।

हालांकि सलाहकार फर्म ईवाई और उद्योग के लिए जनसंपर्क करने वाली आईवीसीए की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर, 2023 तिमाही की तुलना में यह निवेश 41 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मात्रा के लिहाज से जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में पीई एवं वीसी निवेश सौदों की संख्या 292 थी, जो एक साल पहले के 220 की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है।

ईवाई में साझेदार विवेक सोनी ने कहा, "हमारा मानना है कि चुनाव नतीजों पर स्पष्टता आने और भू-राजनीतिक संघर्षों में वृद्धि का जोखिम कम होने तक बाजार और पीई/वीसी की निवेश गतिविधियां सीमित ही रहेंगी।"

इस तिमाही में बुनियादी ढांचा क्षेत्र को 23 सौदों के तहत 6.5 अरब डॉलर का अधिकतम पीई/वीसी निवेश प्राप्त हुआ। यह एक साल पहले की अवधि के 14 सौदों में हासिल 2.7 अरब डॉलर निवेश से 138 प्रतिशत अधिक है। इसमें एटीसी इंडिया टावर कॉरपोरेशन में ब्रुकफील्ड का दो अरब डॉलर का निवेश सौदा भी शामिल है।

वित्तीय सेवा क्षेत्र 48 सौदों में 1.5 अरब डॉलर के साथ दूसरा बड़ा क्षेत्र रहा। लेकिन मूल्य के संदर्भ में यह चार प्रतिशत कम था।

शुद्ध रूप से पीई/वीसी निवेश (रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचे में निवेश को छोड़कर) बीती तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर छह अरब डॉलर हो गया और तिमाही में सभी पीई/वीसी निवेशों का 45 प्रतिशत हिस्सा था।

हिस्सेदारी खरीद 10 सौदों में 4.5 अरब डॉलर निवेश के साथ सबसे आगे रही। एक साल पहले की समान अवधि में 16 सौदों में 3.2 अरब डॉलर का निवेश आया था।

आलोच्य तिमाही में हिस्सेदारी बिक्री के 5.1 अरब डॉलर मूल्य के 80 सौदे हुए। यह एक साल पहले के 3.8 अरब डॉलर से 35 प्रतिशत अधिक है।

पीई और वीसी कोषों ने मार्च तिमाही में निवेश के लिए 2.8 अरब डॉलर जुटाए, जो कि एक साल पहले की अवधि की तुलना में 27 प्रतिशत कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\