जरुरी जानकारी | जनवरी-मार्च में निजी इक्विटी, उद्यम पूंजी निवेश घटकर 13.7 अरब डॉलर पर: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मार्च तिमाही में निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) कोषों का निवेश घटकर 13.7 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

मुंबई, 21 अप्रैल मार्च तिमाही में निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) कोषों का निवेश घटकर 13.7 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

उद्योग पैरोकारी समूह आईवीसीए और परामर्श फर्म ईवाई की रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह सालाना आधार पर 14 प्रतिशत और तिमाही आधार पर दो प्रतिशत की गिरावट है।

ईवाई के भागीदार विवेक सोनी ने कहा, ‘‘वर्तमान अमेरिकी सरकार की नीतियों, शुल्क संबंधी फैसलों, केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बदलाव और पूंजी बाजार मूल्यांकन में गिरावट सहित कई व्यापक आर्थिक और भू-राजनीतिक कारकों के चलते निवेशकों की भावना सतर्क बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि चूंकि बाजार मूल्यांकन में अभी भी सुधार बाकी है, इसलिए पीई/वीसी निवेशक सौदे करने की जल्दी में नहीं हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि सौदों की संख्या के हिसाब से समीक्षाधीन तिमाही में 284 लेनदेन हुए, जो सालाना आधार पर 20 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 11 प्रतिशत कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\