देश की खबरें | कैदी ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट पेट से मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की नासिक केंद्रीय कारागार में हत्या के जुर्म में दोषी ठहराए गए एक कैदी ने कथित रूप से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 15 अक्टूबर महाराष्ट्र की नासिक केंद्रीय कारागार में हत्या के जुर्म में दोषी ठहराए गए एक कैदी ने कथित रूप से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतक की पहचान असगर अली मंसूरी के तौर पर हुई है। उसने अपने सुसाइड नोट में जेल कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | ठाकरे सरकार में मंत्री यशोमती ठाकुर को अदालत ने सुनाई 3 महीने की सजा, कांग्रेस की है नेता, ये है मामला.

नासिक रोड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह नोट पोस्टमॉर्टम के दौरान उसके पेट में से बरामद हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि मंसूरी सात अक्टूबर को अपनी कोठरी में फंदे से लटका मिला था। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन में लिपटा सुसाइड नोट पोस्टमॉर्टम के दौरान उसके पेट में से मिला।

यह भी पढ़े | Sabrimala Temple: केरल के सीएम पिनरयी विजयन बोले- सबरीमाला मंदिर में जाने के लिए कोविड-19 निगेटिव सर्टिफिकेट अनिवार्य, एक दिन में 250 लोग ही कर सकेंगे दर्शन.

उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में मंसूरी को उम्र कैद की सजा हुई थी।

जेल अधिकारियों ने आरोपों से इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\