विदेश की खबरें | जॉर्डन के युवराज हुसैन की शादी में राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट शामिल हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जॉर्डन शाही परिवार में बृहस्पतिवार को हुए विवाह समारोह में ब्रिटिश शाही परिवार के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने भी शिरकत की। इसके अलावा, दुनिया भर की कई मशहूर हस्तियां और शाही परिवारों के सदस्य भी शाही शादी में शामिल हुए।
जॉर्डन शाही परिवार में बृहस्पतिवार को हुए विवाह समारोह में ब्रिटिश शाही परिवार के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने भी शिरकत की। इसके अलावा, दुनिया भर की कई मशहूर हस्तियां और शाही परिवारों के सदस्य भी शाही शादी में शामिल हुए।
विलियम औरी केट के शामिल होने की सूचना को सार्वजनिक नहीं किया गया था। जॉर्डन की सरकारी मीडिया ने विलियम और केट के जॉर्डन पहुंचने से चंद घंटे पहले इस बाबत जानकारी साझा की।
हुसैन (28) सऊदी अरब के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली रजवा अल सेफ (29) के साथ बृहस्पतिवार को शादी के बंधन में बंध गए।
शाही शादी में शामिल होने वाले मेहमान बृहस्पतिवार सुबह अम्मान स्थित एक आलीशान होटल पहुंचे।
दुल्हन की एक रिश्तेदार नोरा अल सुदैरी ने कहा, ‘‘हम इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित और खुश हैं। यह हमारे परिवारों के लिए बेहद खुशी का मौका है। यह जॉर्डन और सऊदी अरब के बीच रिश्तों के लिए भी अहम पल है।’’
शाही परिवार में शादी के चलते जॉर्डन में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था ताकि आम लोग भी शाही जोड़े के निकाह के बाद उनके दीदार करने आ सकें।
शादी समारोह का प्रसारण देखने के लिए देशभर में कई जगहों पर विशाल स्क्रीन लगाई गईं।
एपी शफीक माधव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)