देश की खबरें | प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा बहुत शानदार रही, ट्रंप-मोदी के बीच अच्छा ‘तालमेल’ दिखा: जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल में हुई अमेरिका यात्रा ‘‘बहुत शानदार रही’’ और वाशिंगटन में उनके और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अच्छा तालमेल भी दिखा।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल में हुई अमेरिका यात्रा ‘‘बहुत शानदार रही’’ और वाशिंगटन में उनके और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अच्छा तालमेल भी दिखा।

प्रधानमंत्री मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गए थे। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर सिलसिलेवार तरीके से चर्चा की थी।

जयशंकर ने यहां देर शाम एक कार्यक्रम में मोदी की अमेरिका यात्रा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "मैं पूरी निष्पक्षता के साथ कहना चाहूंगा कि मुझे लगा कि यह बहुत अच्छी यात्रा रही।"

विदेश मंत्री ने कहा कि लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी एक "बहुत कट्टर राष्ट्रवादी हैं, और वह इसकी झलक भी दिखाते हैं।"

उन्होंने कहा, "ट्रंप एक अमेरिकी राष्ट्रवादी हैं और मेरा मानना ​​है कि कई मायनों में राष्ट्रवादी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। उनकी सोच बहुत स्पष्ट है। वह अपने देश के लिए ऐसा कर रहे हैं, ट्रंप स्वीकार करते हैं कि मोदी भारत के लिए ऐसा कर रहे हैं, मोदी स्वीकार करते हैं कि ट्रंप अमेरिका के लिए ऐसा कर रहे हैं।"

उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में आयोजित डीयू साहित्य महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल से बातचीत में यह बात कही।

विदेश मंत्री ने कहा, "दूसरी बात जो मुझे महसूस हुई वह यह थी कि... तालमेल अच्छा था। ”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी