देश की खबरें | प्रधानमंत्री की मां 18 जून को अपनी जिंदगी के 100वें साल में प्रवेश कर लेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी 18 जून को अपनी जिंदगी के 100वें साल में प्रवेश कर लेंगी। उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 15 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी 18 जून को अपनी जिंदगी के 100वें साल में प्रवेश कर लेंगी। उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री शनिवार को गुजरात में ही होंगे और उनके अपनी मां से मिलने की संभावना है।

उनके परिवार ने बताया कि नरेंद्र मोदी की मां की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए उनके गृहनगर वडनगर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी ने कहा, “हीराबा का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था। वह 18 जून 2022 को अपनी जिंदगी के 100वें साल में प्रवेश कर जाएंगी।”

मोदी 18 जून को एक दिन के गुजरात दौरे पर होंगे। वह पावागढ़ मंदिर जाएंगे और बाद में वडोदरा में एक रैली को संबोधित करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान वह अपनी मां से मिल सकते हैं, जो पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती हैं।

मोदी परिवार ने उस दिन अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में भंडारा आयोजित करने की भी योजना बनाई है।

बयान में कहा गया है कि वडनगर में हाटकेश्वर महादेव मंदिर में प्रधानमंत्री की मां की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

कार्यक्रमों में भजन संध्या, शिव आराधना और सुंदरकांड पाठ शामिल होंगे।

मोदी आखिरी बार अपनी मां से मार्च में मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर