देश की खबरें | प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता ने भारत की पाक नीति को आकार दिया : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि सीमापार आतंकवाद को सामान्य स्थिति के रूप में स्वीकार नहीं करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता ने वर्ष 2014 के बाद से भारत की पाकिस्तान नीति को आकार देने में मदद पहुंचायी ।

नयी दिल्ली, 5 जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि सीमापार आतंकवाद को सामान्य स्थिति के रूप में स्वीकार नहीं करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता ने वर्ष 2014 के बाद से भारत की पाकिस्तान नीति को आकार देने में मदद पहुंचायी ।

दिल्ली विश्वविद्यालय में एक समारोह को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि विदेश में प्रधानमंत्री मोदी ‘सर्वोत्कृष्ठ भारतीय’ माने जाते हैं और उनकी कूटनीति को लेकर उनकी सहजता ने उन्हें दुनिया के देशों एवं उनके नेताओं के साथ सम्पर्क बनाने में मदद की ।

जयशंकर ने पुस्तक ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलिवरी’ में अपने लिखे एक अध्याय को पढ़ा और कहा, ‘‘ जब मैं उनसे (प्रधानमंत्री मोदी) वर्ष 2011 में चीन में मिला था, तब मैं राजदूत था । दूसरे मुख्यमंत्रियों के विपरीत उन्होंने खास तौर पर राजनीतिक ब्रीफिंग देने को कहा। ’’

उन्होंने कहा,‘‘ मुझे उनका (मोदी) इस बात के महत्व को रेखांकित करना याद आता है कि आतंकवाद और संप्रभुत्ता के मुद्दे पर, हमें विदेश में, खासतौर से चीन में, एक स्वर में बोलने की जरूरत है।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ जब आतंकवाद खास तौर पर इसकी सीमापार प्रकृति की बात आती है, वह (मोदी) पूरी तरह से स्पष्ट थे कि इसे (सीमापार आतंकवाद को) सामान्य स्थिति नहीं बनने दिया जायेगा । इस प्रतिबद्धता ने वर्ष 2014 के बाद से हमारी पाकिस्तान नीति को आकार देने में मदद की ।’’

जयशंकर ने इस बात को रेखांकित किया कि विश्व मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का कद बढ़ा है क्योंकि उनकी नीतियों एवं पहल का प्रभाव पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू