देश की खबरें | मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करने 30 जुलाई को सिद्धार्थनगर आ सकते हैं प्रधानमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जुलाई को सिद्धार्थनगर में 'पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज' तथा आठ अन्य मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करने के लिए आ सकते हैं।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 22 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जुलाई को सिद्धार्थनगर में 'पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज' तथा आठ अन्य मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करने के लिए आ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बताया कि 30 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करने के लिए सिद्धार्थनगर आ सकते हैं। उनके इस संभावित दौरे के मद्देनजर सभी तैयारियां की जा रही हैं।

क्षेत्रीय भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

बुधवार को सांसद जगदंबिका पाल और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने भी तैयारियों का जायजा लिया था।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सिद्धार्थनगर में पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे इसके अलावा वह आठ अन्य जिलों में भी बने मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार से रविवार के बीच तैयारियों का जायजा लेने के लिए सिद्धार्थनगर पहुंच सकते हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2018 में सिद्धार्थनगर में पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम से एक मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। त्रिपाठी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट