जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री तीन दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘इन्फिनिटी मंच’ का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) पर ‘थॉट लीडरशिप फोरम’ इन्फिनिटी मंच का उद्घाटन करेंगे।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) पर ‘थॉट लीडरशिप फोरम’ इन्फिनिटी मंच का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि इस कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) द्वारा भारत सरकार के तत्वावधान में गिफ्ट सिटी और ब्लूमबर्ग के सहयोग से तीन और चार दिसंबर को किया जा रहा है।

मंच के पहले संस्करण में इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन भागीदार देश हैं।

यह मंच नीति, व्यापार और प्रौद्योगिकी में दुनिया के अग्रणी लोगों को एक साथ लाएगा। मंच में इस बात पर चर्चा होगी कि कैसे समावेशी वृद्धि और बड़े पैमाने पर मानवता की सेवा के लिए फिनटेक उद्योग द्वारा प्रौद्योगिकी और नवाचार का लाभ उठाया जा सकता है।

पीएमओ ने कहा कि फोरम का एजेंडा ‘बियॉन्ड’ के विषय पर केंद्रित होगा।

मंच में 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसमें मुख्य वक्ताओं में मलेशिया और इंडोनेशिया के वित्त मंत्रियों के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी, सॉफ्टबैंक समूह के चेयरमैन और सीईओ मासायोशी सन, आईबीएम कॉरपोरेशन के चेयरमैन और सीईओ अरविंद कृष्ण और कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ उदय कोटक शामिल हैं।

पीएमओ ने बयान में कहा कि इस साल मंच में नीति आयोग, इन्वेस्ट इंडिया, फिक्की और नैसकॉम कुछ प्रमुख भागीदार हैं।

आईएफएससीए का मुख्यालय गुजरात के गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में है। इसकी स्थापना अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अधिनियम, 2019 के तहत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\