देश की खबरें | प्रधानमंत्री सामने आएं और चीन के साथ टकराव पर देश को भरोसे में लें: सोनिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लद्दाख में शहीद हुए 20 जवानों को नमन करते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामने आएं और मौजूदा स्थिति के बारे में सच एवं तथ्यों के आधार पर देश को भरोसे में लें।

जियो

नयी दिल्ली, 17 जून कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लद्दाख में शहीद हुए 20 जवानों को नमन करते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामने आएं और मौजूदा स्थिति के बारे में सच एवं तथ्यों के आधार पर देश को भरोसे में लें।

उन्होंने यह सवाल भी किया कि चीन ने कितने हिस्से पर कब्जा किया है और हमारे जवानों की शहादत क्यों हुई?

यह भी पढ़े | भारत शांति चाहता है, लेकिन उकसाने पर जवाब देना भी जानता है- लद्दाख में चीन के दुस्साहस पर बोले पीएम मोदी.

सोनिया ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘हमारे 20 जवानों की शहादत ने देश की अंतरात्मा को हिलाकर रख दिया है। मैं इन सभी बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। साथ ही प्रार्थना करती हूं कि उनके परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति मिले।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप सब जानते हैं कि पिछले डेढ़ महीने से चीन की सेना ने लद्दाख में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रखी है। जब देश में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है तो प्रधानमंत्री को सामने आकर यह बताना चाहिए कि चीन ने हमारी सरजमीं पर कब्जा कैसे किया और 20 सैनिकों की शहादत क्यों हुई?’’

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: लद्दाख सीमा पर शहीद 20 जवानों की सूची जारी, यहां पढ़े सभी के नाम.

कांग्रेस की शीर्ष नेता ने प्रधानमंत्री से यह सवाल भी किया, ‘‘ आज की स्थिति क्या है? क्या हमारे कोई सैन्य अधिकारी या सैनिक अब भी लापता हैं? हमारे कितने अधिकारी और सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं? चीन ने हमारे कितने हिस्से पर और कहां-कहां कब्जा कर रखा है? इस परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार की नीति क्या है?’’

सोनिया ने कहा, ‘‘ हम विश्वास दिलाते हैं कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस देश की सेना, सैनिकों, सैनिकों के परिवारों और सरकार के साथ खड़ी है। मुझे उम्मीद है कि पूरा देश एकजुट होकर इस संकट का मुकाबला करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री से आग्रह करती हूं कि वह देश के सामने आएं और संकट की इस घड़ी में सच एवं तथ्यों के आधार पर देश को भरोसा दिलाएं।’’

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड