देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी तीन अक्टूबर को जगदलपुर का दौरा करेंगे, कांग्रेस ने बस्तर बंद का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जगदलपुर दौरा मंगलवार को प्रस्तावित है, लेकिन छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के नगरनार इस्पात संयंत्र (एनएसपी) का निजीकरण करने की योजना बनाने का आरोप लगाकर इसी दिन बस्तर बंद का आह्वान किया है।

रायपुर, एक अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जगदलपुर दौरा मंगलवार को प्रस्तावित है, लेकिन छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के नगरनार इस्पात संयंत्र (एनएसपी) का निजीकरण करने की योजना बनाने का आरोप लगाकर इसी दिन बस्तर बंद का आह्वान किया है।

प्रधानमंत्री इस चुनावी राज्य में बस्तर जिला मुख्यालय का दौरा करने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यहां रविवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर बस्तर जिले के नगरनार इस्पात संयंत्र को निजी कंपनियों को सौंपने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

बघेल ने दावा किया कि केंद्र के इस कदम से जनजातीय लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को गहरा आघात पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने जगदलपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी एनएसपी को राष्ट्र को समर्पित कर सकते हैं, लेकिन उसी दिन कांग्रेस एनएसपी के विनिवेश की केंद्र की योजना के खिलाफ बस्तर बंद में हिस्सा लेगी।

बस्तर संभाग में सात जिले शामिल हैं। केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के नगरनार स्टील संयंत्र में पिछले महीने से उत्पादन शुरू हुआ है।

बघेल और बैज ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने आगामी दौरे के दौरान बस्तर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की घोषणा करें।

भाजपा के सत्ता में आने पर लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा में घटित घोटाले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने से संबंधित प्रधानमंत्री मोदी के वादे के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ‘प्रॉम्पटर’ पर जो कुछ भी लिखा होता है, उसे ही पढ़ते हैं।

सीजीपीएससी परीक्षा-2021 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के अध्यक्ष के रिश्तेदारों की भर्ती करने के आरोपों के बीच बघेल ने सवाल किया कि क्या अधिकारियों की संतान होना अपराध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\