देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ में शामिल नहीं होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित होने वाले ‘एक लाख गीता पाठ’ कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता, 20 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित होने वाले ‘एक लाख गीता पाठ’ कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोग सामूहिक रूप से भगवद्गीता का पाठ करेंगे।
मजूमदार ने कहा, ‘‘हमने प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण दिया था लेकिन उन्होंने कल मुझे बताया कि पूर्व निर्धारित आधिकारिक प्रतिबद्धताओं के कारण उन्हें इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाने का अफसोस है। हालांकि उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।’’
उन्होंने कहा कि शहर के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक होगा और यह विभिन्न धार्मिक समूहों का एक सहयोगात्मक प्रयास होगा।
राज्यपाल सी वी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य की अन्य प्रमुख हस्तियों को भी निमंत्रण दिया गया है।
मजूमदार ने कहा, ‘‘ इस कार्यक्रम का संबंध भाजपा से नहीं है। हम आयोजक नहीं हैं।’’
आयोजन समिति के उपाध्यक्ष श्रीमंत निर्गुणानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि बनर्जी को निमंत्रण भेजा गया है और यदि प्रोटोकॉल संबंधी मुद्दे उठते हैं तो फिर से निमंत्रण भेजा जाएगा।
ब्रह्मचारी ने हाल में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा था, ‘‘साधु होने के नाते हम मुख्यमंत्री जैसे हाई-प्रोफाइल अतिथियों को आमंत्रित करने की आधिकारिक प्रक्रियाओं से भली भांति अवगत नहीं हैं।’’
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस कार्यक्रम का समय 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति के तहत तय किया गया है।
भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में राज्य की 42 में से 18 सीट हासिल की थीं, जबकि तृणमूल की सीट घटकर 22 रह गईं। कांग्रेस ने दो सीट जीती थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)