देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने सुरंग से निकाले गए श्रमिकों से फोन पर बात की, बचाव अभियान को मिसाल बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड में एक निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के सफल अभियान की सराहना की और कहा कि मिशन में शामिल सभी लोगों ने मानवता और एक दल के रूप में काम करने का अद्भुत उदाहरण पेश किया है।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड में एक निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के सफल अभियान की सराहना की और कहा कि मिशन में शामिल सभी लोगों ने मानवता और एक दल के रूप में काम करने का अद्भुत उदाहरण पेश किया है।

अधिकारियों ने बताया कि मोदी ने बचाए गए निर्माण श्रमिकों से फोन पर बात की और उनका हालचाल पूछा।

मोदी ने यह भी कहा कि विभिन्न एजेंसियों के इस बचाव अभियान ने सभी को भावुक कर दिया है।

उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से श्रमिकों को बाहर निकाले जाने के तुरंत बाद ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने अभियान में शामिल लोगों के जज्बे को सलाम किया और कहा कि उनके साहस एवं संकल्प ने 41 मजदूरों को नया जीवन दिया है।

उन्होंने कहा, “मिशन में शामिल सभी लोगों ने मानवता और टीम वर्क का एक अद्भुत उदाहरण पेश किया है।”

मोदी ने बचाए गए 41 श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके साहस और धैर्य ने सभी को प्रेरित किया है। मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह बहुत संतुष्टि की बात है कि हमारे ये मित्र लंबे इंतजार के बाद अपने प्रियजनों से मिलेंगे।”

उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों के धैर्य और साहस की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

बचावकर्मियों ने मंगलवार शाम को उन सभी 41 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया, जो 12 नवंबर को भूस्खलन के कारण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी चार धाम परियोजना में शामिल सिल्कयारा सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद उसमें फंस गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू