देश की खबरें | जीत के बाद मुर्मू से मुलाकात कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, वरिष्ठ मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी मंत्रिपरिषद के वरिष्ठ सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा उनसे मुलाकात कर सकते हैं।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी मंत्रिपरिषद के वरिष्ठ सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा उनसे मुलाकात कर सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल भी जीत की बधाई देने मुर्मू से मिलने जाएंगे।
मोदी लोकसभा में सदन के नेता हैं।
राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। मतगणना के शुरुआती दौर में मुर्मू ने बढ़त बना ली है और उनकी जीत निश्चित मानी जा रही है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक जीत के बाद पार्टी की राज्य इकाइयों ने जश्न की तैयारी कर रखी है। पार्टी ने जनजातीय बहुल गांवों और जिलों में जश्न की तैयारी की है।
मुर्मू अगर यह चुनाव जीत जाती हैं तो वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली आदिवासी समुदाय की पहली प्रतिनिधि होंगी।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के पहले पार्टी नेताओं और मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)