देश की खबरें | भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अबतक 23 रैलियां की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 23 रैलियां कर चुके हैं। इनमें से 10 रैलियां तो चार राज्यों में उन्होंने पिछले तीन दिनों में संबोधित की हैं। इनमें शनिवार का दिन भी शामिल है।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 23 रैलियां कर चुके हैं। इनमें से 10 रैलियां तो चार राज्यों में उन्होंने पिछले तीन दिनों में संबोधित की हैं। इनमें शनिवार का दिन भी शामिल है।

भाजपा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करने और असम में सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है और ये दोनों ही राज्य मोदी के प्रचार अभियान के केंद्र में हैं।

उन्होंने केरल, तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भी रैलियां संबोधित की हैं।

प्रधानमंत्री ने दो दिनों के लिए बांग्लादेश की यात्रा की थी और वहां कई कायक्रमों में हिस्सा लिया था। बनर्जी ने यह कहते हुए मोदी की आलोचना की थी कि पश्चिम बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर ये कार्यक्रम किये गये। हालांकि भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की अगुवाई करने के साथ साथ मोदी देश में कोरोना वायरस एवं टीकाकरण की की स्थिति पर भी नजर बनाये हुए हैं।

पुडुचेरी और तीन राज्यों में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव मतदान संपन्न हो जाएगा जबकि पश्चिम बंगाल में उसके बाद भी कई चरण में मतदान होगा। ऐसे में पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों एवं सप्ताहों में मोदी द्वारा कई और जनसभाओं को संबोधित करने की संभावना है क्योंकि भाजपा वहां सत्ता पर काबिज होने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

पश्चिम बंगाल में छह अप्रैल के बाद भी पांच और चरणों में मतदान होगा। यहां अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

इन सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश में मतों की गणना दो मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड