देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम और विष्णु के अंश हैं: कंगना रनौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान राम और भगवान विष्णु के अंश हैं।

मंडी, तीन अप्रैल हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान राम और भगवान विष्णु के अंश हैं।

मंडी संसदीय सीट के तहत आने वाले करसोग विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी को भगवान राम का प्रतीक करार दिया।

उन्होंने कहा कि पहली बार महिलाओं को महसूस हुआ है कि किसी को उनकी चिंता है। रनौत कहा कि मोदी ने इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए मंडी की बेटी (कंगना) को चुना है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के लिए तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने के लिए उन्हें वोट दें।

रनौत ने कहा, “कहा जा सकता है कि नरेन्द्र मोदी भगवान राम और विष्णु का अंश हैं, जो हमारी परवाह करते हैं।”

रनौत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस घोटालों का पर्याय बन गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 2जी और कोयला घोटाले हुए थे।

अभिनेत्री ऐतिहासिक माहुनाग मंदिर भी गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी