देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड में तीन पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को झारखंड में गोविंदपुर रोड, राजमहल और शंकरपुर रेलवे स्टेशन का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

रांची, 22 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को झारखंड में गोविंदपुर रोड, राजमहल और शंकरपुर रेलवे स्टेशन का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

करीब 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित ये तीन स्टेशन देश भर के उन 103 अमृत भारत स्टेशन में शामिल हैं जिनका मोदी ने डिजिटल माध्यम से उद्धाटन किया।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची डिवीजन अंतर्गत हटिया-राउरकेला खंड पर स्थित गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास लगभग 6.65 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

साहेबगंज जिले के राजमहल स्टेशन और देवघर जिले के शंकरपुर स्टेशन का करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है।

खूंटी जिले के गोविंदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्य के भूमि एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की नींव 26 फरवरी, 2024 को रखी गई थी।

बयान में कहा गया कि स्टेशन में पहले केवल बुनियादी सुविधाएं थीं लेकिन अब यह एक आधुनिक, सभी सुविधाओं से सुसज्जित और पर्यावरण अनुकूल स्टेशन में बदल गया है।

इसमें कहा गया, ‘‘स्टेशन में अब एक नयी इमारत, विशाल प्रतीक्षा क्षेत्र, कम्प्यूटरीकृत टिकट काउंटर, ऊंचे प्लेटफॉर्म, विस्तारित प्लेटफॉर्म शेड, एक आधुनिक फुटओवर-ब्रिज, लिफ्ट, रैंप, एलईडी लाइट, विशेष रूप से डिजाइन किए गए रैंप और दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पर्श पथ, स्वच्छ पेयजल सुविधाएं, विकसित पार्किंग क्षेत्र और चौड़ी सड़कें हैं।’’

इसके अलावा स्टेशन परिसर को स्थानीय कला और सांस्कृतिक कृतियों से सजाया गया है।

राजमहल और शंकरपुर स्टेशन में परिभ्रमण क्षेत्र, हरित क्षेत्र, भूदृश्य तत्व, आधुनिक शौचालय सुविधाएं, चौड़े प्लेटफार्म, विस्तारित प्लेटफार्म शेड और पीडब्ल्यूडी अनुकूल बुनियादी ढांचे जैसे रैंप और सुलभ शौचालय विकसित किए गए हैं।

ईसीआर द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस समग्र उन्नयन कार्य का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध विरासत को दर्शाने वाले सांस्कृतिक स्पर्श के साथ आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराकर यात्रियों को बेहतर अनुभव देना है।’’

अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में 57 स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\