देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की 15 वृहद विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कानपुर, 30 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की 15 वृहद विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मोदी ने चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के नये भूमिगत खंड का उद्घाटन किया। इस खंड में पांच नये भूमिगत स्टेशन- चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, नयागंज और कानपुर सेंट्रल शामिल हैं।

कानपुर मेट्रो के इस विस्तार के साथ लाल इमली, जेड स्क्वायर मॉल, ग्रीन पार्क स्टेडियम, परेड ग्राउंड, बुक मार्केट और सोमदत्त प्लाजा जैसे महत्वपूर्ण स्थल इस मेट्रो से सीधे जुड़ जाएंगे।

एक बयान के मुताबिक, वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-कानपुर से मोतीझील तक नौ स्टेशन परिचालन में हैं। इस नये खंड से शहर में मेट्रो से यात्रा अधिक सुविधाजनक, तेज और सुरक्षित हो जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने घाटमपुर में 660 मेगावाट की बिजली इकाई और पनकी में एक तापीय बिजली परियोजना का भी उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के लिए स्थिर तथा पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इसके अलावा, पनकी ऊर्जा संयंत्र से कल्याणपुर तक दो नये रेलवे पुलों का भी उद्घाटन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू