देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें नए राजधानी शहर अमरावती का निर्माण फिर से शुरू करना भी शामिल है, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का “ड्रीम प्रोजेक्ट” है।

अमरावती, दो मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें नए राजधानी शहर अमरावती का निर्माण फिर से शुरू करना भी शामिल है, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का “ड्रीम प्रोजेक्ट” है।

प्रधानमंत्री ने 94 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें राजधानी शहर के संस्थान, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे उन्नयन और रक्षा संबंधी प्रतिष्ठान शामिल हैं।

अमरावती के निर्माण को फिर से शुरू करने के हिस्से के रूप में, प्रधानमंत्री ने 49,000 करोड़ रुपये की 74 परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिसमें विधानसभा, सचिवालय और उच्च न्यायालय भवनों और न्यायिक आवासीय क्वार्टर के साथ-साथ 5,200 परिवारों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण शामिल है।

उन्होंने बुनियादी ढांचे और बाढ़ शमन परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिसमें नए राजधानी शहर में भूमिगत उपयोगिताओं और उन्नत बाढ़ प्रबंधन प्रणालियों के साथ 320 किलोमीटर लंबा विश्व स्तरीय परिवहन नेटवर्क शामिल है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह अमरावती को सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक पूरे हुए सपने के रूप में देखते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमरावती एक ऐसी जगह है, जहां विरासत और विकास एक साथ चलते हैं।

‘लैंड पूलिंग’ योजना के तहत बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं अमरावती की ग्रीनफील्ड राजधानी में 1,281 किलोमीटर सड़कों को कवर करेंगी, जिनमें मध्यवर्ती डिवाइडर (सेंट्रल मीडियन), साइकिल ट्रैक और एकीकृत सुविधाएँ (इंटीग्रेटेड यूटिलिटीज़) शामिल होंगी।

इसी तरह, प्रधानमंत्री ने 5,028 करोड़ रुपये की लागत वाली नौ केंद्रीय परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी, जिनमें कृष्णा जिले के नागयालंका में डीआरडीओ का मिसाइल परीक्षण केंद्र (1,459 करोड़ रुपये), वाइजैग में एकता मॉल (100 करोड़ रुपये), गुंटकल-मल्लप्पा गेट रेल ओवरब्रिज (293 करोड़ रुपये) और छह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं (3,176 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\