देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने सुनिश्चित किया सरकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जिले गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में 271 करोड़ रुपये की लागत वाली 140 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘2014 के पूर्व की सरकारें जाति, मजहब और चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देती थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में विकास की योजनाओं का लाभ हर गरीब, वंचित, दलित, महिला, नौजवान, अन्नदाता किसान को बिना भेदभाव के पूरी तत्परता से मिल रहा है।''

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जिले गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में 271 करोड़ रुपये की लागत वाली 140 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘2014 के पूर्व की सरकारें जाति, मजहब और चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देती थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में विकास की योजनाओं का लाभ हर गरीब, वंचित, दलित, महिला, नौजवान, अन्नदाता किसान को बिना भेदभाव के पूरी तत्परता से मिल रहा है।''

उन्‍होंने कहा, ''इन योजनाओं के लाभार्थियों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की बड़ी भागीदारी है। आज देश, प्रदेश में व्यापक परिवर्तन आया है। हर व्यक्ति मत, पंथ, जाति, मजहब से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार और कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए पूरी तत्परता के साथ खड़ा है।''

उन्होंने कहा कि यह अवसर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन करने का भी है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी 26 नवंबर की तिथि आएगी, इस तिथि को प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है। बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना हर भारतीय का दायित्व है।''

योगी ने कहा, ''डॉ आंबेडकर के प्रति भावों को व्यक्त करने के लिए, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को दुनिया के सामने लाने का सशक्त माध्यम प्रदान करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया। मोदी बाबा साहब से जुड़े पावन स्थलों को आने वाली पीढ़ी की प्रेरणा के लिए तीर्थ के रूप में स्थापित कर रहे हैं।''

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में 15 नवंबर को जनजाति दिवस मनाने की भी बात कही। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘डबल-इंजन की तरफ से गरीबों, वंचितों को योजनाओं का लाभ देना बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के समान है।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास समेत कई योजनाओं की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब साढ़े तीन करोड़ गरीबों को शौचालय मिले हैं जबकि देश के अंदर 10 करोड़ गरीबों को इस योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि इसी तरह उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ तथा देश मे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।

अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, ''कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा लगाती थी लेकिन गरीबों को ही हटाने पर लग जाती थी, जबकि मोदी-योगी सरकार गरीबों का उत्थान करने वाली सरकार है।''

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश अराजकता की चपेट में था, दलितों के साथ शोषण, उत्पीड़न आम बात थी। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश विकास और जन कल्याण के कार्यों में अग्रणी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी