देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को ‘जंग लगा लोहा’ करार दिया; विकास विरोधी बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को विकास विरोधी पार्टी करार देते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने अपना हित साधने के लिए लोगों को गरीब बनाए रखा।

भोपाल, 25 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को विकास विरोधी पार्टी करार देते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने अपना हित साधने के लिए लोगों को गरीब बनाए रखा।

प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस ‘‘भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के इतिहास वाली परिवारवादी पार्टी’’ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जंग लगे उस लोहे की तरह है जिसे यदि बारिश में रख दिया जाए, तो वह खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को मौका मिला तो वह मध्यप्रदेश को ‘‘बीमारू’’ बना देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डिजिटल भुगतान का विरोध किया था लेकिन आज पूरी दुनिया ‘यूपीआई मोड’ से प्रभावित है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अपने हित के लिए लोगों को गरीब बनाए रखा जबकि भाजपा के शासन में पांच साल में 13.5 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए।’’

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस का शासन रहा और कांग्रेस ने समृद्ध मध्यप्रदेश को ‘‘बीमारू राज्य’’ बना दिया था।

उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाता भाग्यशाली हैं क्योंकि उन्होंने मध्य प्रदेश में केवल भाजपा की सरकार देखी, जो भारत के विकास के दृष्टिकोण का अहम केन्द्र है।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिला आरक्षण विधेयक का मजबूरी में समर्थन किया और विधेयक केवल इसलिए पारित हो पाया, क्योंकि ‘‘मोदी है तो मुमकिन है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन, गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं स्टेशन के निर्माण को लेकर भाजपा की आलोचना करने के लिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज