देश की खबरें | दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान उनका केवडिया और अहमदाबाद के बीच समुद्री विमान सेवा सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत करने का कार्यक्रम है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 30 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान उनका केवडिया और अहमदाबाद के बीच समुद्री विमान सेवा सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत करने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल सहित कई नेताओं ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के बाद से मोदी का अपने गृह राज्य गुजरात का यह पहला दौरा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव में नीतीश कुमार का बड़ा दांव, आबादी के हिसाब से लोगों को मिले आरक्षण.

मोदी गांधीनगर में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे। पटेल (92) का बृहस्पतिवार की सुबह यहां निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे।

प्रधानमंत्री इसके बाद नर्मदा जिले के केवडिया के लिए रवाना होंगे जहां वह सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क ‘जंगल सफारी’ का उद्घाटन करेंगे, जो भारत के ‘लौह पुरुष’ की 182 मीटर लंबी प्रतिमा ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’ के पास स्थित है।

यह भी पढ़े | शिवसेना नेता संजय राउत ने मुंगेर गोलीबारी की घटना को बताया हिंदुत्व पर हमला, कहा- ऐसी घटना महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल या राजस्थान में होती, तब बीजेपी नेता राष्ट्रपति शासन की मांग करते?: 30 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके बाद वह अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

मोदी अपनी यात्रा के दौरान स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को 31 अक्टूबर को उनकी जयंती के दिन ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\