विदेश की खबरें | ब्रिटिश संसद में प्रधानमंत्री जॉनसन से 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से माफी मांगने को कहा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बुधवार को संसद में देश के बुजुर्गों से माफी मांगने को कहा गया। दरअसल, उनके पूर्व शीर्ष सहयोगी ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल दूसरे लॉकडाउन की जरूरत को खारिज कर दिया था क्योंकि कोविड-19 से मरने वाले लोग 80 साल से अधिक आयु के थे।

लंदन, 21 जुलाई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बुधवार को संसद में देश के बुजुर्गों से माफी मांगने को कहा गया। दरअसल, उनके पूर्व शीर्ष सहयोगी ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल दूसरे लॉकडाउन की जरूरत को खारिज कर दिया था क्योंकि कोविड-19 से मरने वाले लोग 80 साल से अधिक आयु के थे।

ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ में प्रधानमंत्री के साप्ताहिक प्रश्नोत्तर सत्र में जॉनसन चेकर्स के ग्रामीण इलाके में स्थित अपने आवास से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित हुए, जहां वह स्व-पृथकवास में हैं।

विपक्ष ने मंगलवार को बीबीसी को दिये साक्षात्कार में डोमिनिक कमिंग्स द्वारा लगाये गये आरोपों को लेकर जॉनसन को संसद में घेरने की कोशिश की।

जॉनसन ने पिछले साल अक्टूबर में यह टिप्पणी करने की बात से इनकार नहीं किया, जब उन्होंने कहा था कि सरकार संतुलन बनाते हुए असाधारण रूप से सख्त फैसले ले रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस डिजिटल माध्यम से कुछ नहीं कह सकता या मैं कुछ नहीं कर सकता...। ’’

इस पर विपक्षी लेबर नेता केर स्टार्मर ने जोर देते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमे यह जांच करने की जरूरत है कि चेकर्स में लाइन काम कर रहा है या नहीं क्योंकि प्रधानमंत्री के जवाब का मेरे सवाल से असल में कोई संबंध नहीं है। ’’

स्कॉटिश नेशनल पार्टी के नेता इयान ब्लैकफोर्ड ने भी माफी मांगने की मांग करते हुए महामारी से निपटने के सरकार के तौर तरीके की फौरन सार्वजनिक जांच करने की फिर से मांग की।

जॉनसन ने कहा कि यह सही है कि अगले साल की शुरूआत में जब देश में स्थिति बेहतर हो जाए तब जांच शुरू करनी चाहिए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम हर वक्त सबक सीखना जारी रखें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\