देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र के मुख्यालय का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के मुख्यालय का उद्घाटन किया, जिसकी स्थापना अंतरिक्ष क्षेत्र में नवाचार और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

अहमदाबाद, 10 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के मुख्यालय का उद्घाटन किया, जिसकी स्थापना अंतरिक्ष क्षेत्र में नवाचार और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

अहमदाबाद में उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार की शुरुआत की है और इसे निजी क्षेत्र के लिए खोला है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आशा है कि आईटी क्षेत्र की तरह ही हमारे उद्योग वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाएंगे।’’

मोदी ने कहा, ‘‘मैं निजी क्षेत्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार निरंतर जारी रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी दुनिया में एक बड़ी क्रांति लाने जा रही है।

मोदी ने कहा कि पूर्व में अंतरिक्ष क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए बंद था क्योंकि वे केवल विक्रेता हो सकते थे, लेकिन उनकी सरकार ने बदलाव लाकर निजी कंपनियों के लिए इस क्षेत्र में विकल्प खोल दिए।

उन्होने कहा, ‘‘बड़े विचार ही केवल बड़े विजेता बना सकते हैं। हमने अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार करके सभी बाधाओं को दूर किया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘इन-स्पेस’ निजी उद्योग को समर्थन देगा और अंतरिक्ष क्षेत्र में विजेता तैयार करने की प्रक्रिया की शुरुआत करेगा। उन्होंने कहा कि ‘इन-स्पेस’ में अंतरिक्ष उद्योग में क्रांति लाने की क्षमता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\