देश की खबरें | पैर की उंगलियों से पेंटिंग करने वाले दिव्यांग चित्रकार आयुष की प्रधानमंत्री ने की सराहना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को, पैर की उंगलियों से पेंटिंग करने वाले मध्य प्रदेश के दिव्यांग चित्रकार आयुष कुंडल से मुलाकात की और कहा कि कला के क्षेत्र में उन्होंने जो महारत हासिल की है, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।

नयी दिल्ली, 24 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को, पैर की उंगलियों से पेंटिंग करने वाले मध्य प्रदेश के दिव्यांग चित्रकार आयुष कुंडल से मुलाकात की और कहा कि कला के क्षेत्र में उन्होंने जो महारत हासिल की है, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।

प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘आज आयुष कुंडल से मिलना मेरे लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। आयुष ने जिस प्रकार पेंटिंग में महारत हासिल की और अपनी भावनाओं को पैर की उंगलियों से आकार दिया, वह हर किसी को प्रेरित करने वाला है।’’

उन्होंने कहा कि आयुष की कला से अनवरत प्रेरणा मिलती रहे, इसलिए वह उन्हें ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में रहने वाले आयुष दिव्यांग हैं और पैर की उंगलियों से पेंटिंग बनाते हैं। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी आयुष की सोशल मीडिया पर तारीफ कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट के जरिए लोगों से अनुरोध किया कि वह आयुष की पेंटिंग जरूर देखें।

उन्होंने कहा, ‘‘आयुष ने अपनी पेंटिंग के लिए एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है, जिसमें उनकी जिंदगी के अलग-अलग रंग समाहित हैं।’’

उन्होंने आयुष के यू-ट्यूब चैनल का लिंक भी साझा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\