देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री ने फिर असली इतिहास को छिपाया और तथ्यों की अनदेखी की: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर परोक्ष रूप से निशाना साधे जाने के बाद मंगलवार को आरोप लगाया कि मोदी ने एक बार फिर असली इतिहास को छिपाया और तथ्यों की अनदेखी की।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर परोक्ष रूप से निशाना साधे जाने के बाद मंगलवार को आरोप लगाया कि मोदी ने एक बार फिर असली इतिहास को छिपाया और तथ्यों की अनदेखी की।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने राजमोहन गांधी की एक पुस्तक का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि ‘जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान में शामिल होने को लेकर सरदार पटेल 13 सितंबर 1947 तक सोच रहे थे कि अगर विलय होता है तो हो जाए। लेकिन जब जूनागढ़ के नवाब ने पाकिस्तान में विलय को मंजूरी दी तब उन्होंने अपना मन बदल दिया और तय किया कि जम्मू कश्मीर को भारत में ही रहना चाहिए।’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने एक बार फ़िर वास्तविक इतिहास को छुपाया है। वह जम्मू-कश्मीर को लेकर नेहरू की आलोचना करने के लिए निम्नलिखित तथ्यों की अनदेखी करते हैं।’’

रमेश का कहना है, ‘‘ राजमोहन गांधी ने सरदार पटेल की जो जीवनी लिखी है उसमें ये सारे तथ्य हैं। जम्मू-कश्मीर में पीएम के नए आदमी (गुलाम नबी आजाद) को भी यह पता है। महाराजा हरि सिंह ने विलय पर रोक लगा दी थी। आज़ादी के सपने थे। लेकिन जब पाकिस्तान ने आक्रमण किया तो हरि सिंह ने भारत में विलय को मंजूरी दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शेख अब्दुल्ला ने नेहरू के साथ मित्रता और गांधी के प्रति सम्मान के कारण पूरी तरह से भारत में विलय का समर्थन किया। जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान में शामिल होने को लेकर सरदार पटेल 13 सितंबर 1947 तक सोच रहे थे कि अगर विलय होता है तो हो जाए। लेकिन जब जूनागढ़ के नवाब ने पाकिस्तान में विलय को मंजूरी दी तब उन्होंने अपना मन बदल दिया और तय किया कि जम्मू कश्मीर को भारत में ही रहना चाहिए।’

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का नाम लिए बगैर कहा था कि आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने तत्कालीन रियासतों के विलय के सभी मुद्दों को हल कर दिया था लेकिन कश्मीर का जिम्मा ‘‘एक अन्य व्यक्ति’’ के पास था तथा वह अनसुलझा ही रह गया।

गुजरात में एक रैली में मोदी ने यह भी कहा था कि वह लंबित कश्मीर समस्या का हल करने में इसलिए सक्षम हुए क्योंकि वह सरदार पटेल के नक्शे कदम पर चलते हैं।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू