देश की खबरें | प्रेशर बम में विस्फोट, आईटीबीपी का जवान शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया।

रायपुर, पांच मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत किहकड़ गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से आईटीबीपी की 53वीं बटालियन का हवलदार मंगेश रामटेके शहीद हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहकामेटा थाना क्षेत्र में आईटीबीपी के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल के जवान जब किहकड़ गांव के करीब थे तभी हवलदार रामटेके का पैर प्रेशर बम (बारुदी सुरंग) के उपर चला गया। विस्फोट होने से रामटेके गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि जब रामटेके को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा था तब रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामटेके पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर जिले का निवासी था।

राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में कई जवानों की मृत्यु प्रेशर बम विस्फोट से हुई है। बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा जिले में बृहस्पतिवार को प्रेशर बम में विस्फोट होने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान की मृत्यु हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\