विदेश की खबरें | मोल्दोवा में राष्ट्रपति के पालतू कुत्ते ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति को काटा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मोल्दोवा की मीडिया में प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि राजधानी चिशिनाउ की यात्रा के दौरान बेलेन राष्ट्रपति संदू के साथ खड़े हैं और उनका पालतू कुत्ता कोडरुट भी पास ही खड़ा है।

जैसे ही बेलेन कोडरुट को सहलाने के लिए उसकी तरफ झुकते हैं, वह बेलेन के हाथ में काट लेता है।

बेलेन के कार्यालय ने जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि जख्म मामूली है और तत्काल बेलेन को आवश्यक उपचार दिया गया।

इसने कहा कि ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति पूरी तरह स्वस्थ हैं।

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर इस घटना के बारे में पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘जो कोई भी मुझे जानता है वह जानता है कि मैं कुत्तों से प्रेम करता हूं और उसके उत्साह को समझ सकता हूं।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)