देश की खबरें | राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को समस्त देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आग्रह किया कि वे महिलाओं के सम्‍मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्‍प दोहराएं।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्‍वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है। आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्‍मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्‍प दोहराएं।’’

यह भी पढ़े | बिनय तिवारी को मुंबई हवाई अड्डे पर घरेलू आगमन के बाद COVID-19 दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है क्वारंटाइन: बृहन्मुंबई नगर निगम: 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रक्षा बंधन को समाज में बंधुत्व की भावना का प्रतीक बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि माताओं, बहनों व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण सभी का दायित्व है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षा बंधन के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! राखी भाई बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक है जो नारी की गरिमा और सम्मान की रक्षा की अपेक्षा भी करती है। परिवार और समाज में माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण सभी का दायित्व है।’’

यह भी पढ़े | कर्नाटक: सीएम बीएस येदियुरप्पा के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी बेटी की COVID-19 रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव, अस्पताल में किया भर्ती.

उन्होंने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे कोरोना महामारी के इस दौर में परस्पर सहिष्णुता, संक्रमण से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति और सहायता का भाव रखें। साथ ही उन्होंने बंदी के कारण प्रभावित हुए श्रमिक भाइयों को हर संभव मदद करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यही इस रक्षाबंधन को सार्थक बनाएगी।’’

श्रावण मास की पूर्णिमा में हर साल मनाया जाने वाला यह पर्व बहन-भाई के प्यार और पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)