देश की खबरें | राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने मणिपुर में असम राइफल्स के दस्ते पर हमले की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मणिपुर में असम राइफल्स के एक दस्ते पर शनिवार को हुए उग्रवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य से आतंकवाद के हर स्वरूप को समाप्त करने का हमारा संकल्प और मजबूत होता है।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मणिपुर में असम राइफल्स के एक दस्ते पर शनिवार को हुए उग्रवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य से आतंकवाद के हर स्वरूप को समाप्त करने का हमारा संकल्प और मजबूत होता है।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमले में हमारे सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों की शहादत हुई है और यह घटना निंदनीय है।’’

उन्होंने कहा कि इस कायरतापूर्ण कृत्य से आतंक के हर स्वरूप को समाप्त करने का हमारा संकल्प और मजबूत होता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि वह मणिपुर में आज कमांडिंग अफिसर और उनके परिवार के दो सदस्यों सहित असम राइफल्स के पांच बहादुर जवानों की शहादत से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के सदस्यों के साथ हैं। हम आतंकवाद के इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। ’’

गौरतलब है कि मणिपुर में इस हमले में 46, असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर सहित पांच जवानों और उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई।

यह घटना म्यांमा सीमा से लगे चुराचांदपुर जिले में घटी। अलग ‘होमलैंड’ की मांग करने वाले मणिपुर के उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलीपाक’ (पीआरईपीएके) को इस हमले का जिम्मेदार माना जा रहा है। इस हमले में ‘आईईडी’ विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\