देश की खबरें | राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को शनिवार को यहां तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ट्विटर पर बधाई दी और उनकी प्रशंसा के पुल बांधे।

नयी दिल्ली, सात अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को शनिवार को यहां तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ट्विटर पर बधाई दी और उनकी प्रशंसा के पुल बांधे।

चोपड़ा ने शनिवार को भारत के लिये ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में पहला ओलंपिक पदक जीता। वह तोक्यो ओलंपिक में दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर देश की तरफ से ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत। आपके भाला फेंक में स्वर्ण पदक ने नये आयाम स्थापित किये और इतिहास रच दिया है। आपने अपने पहले ही ओलंपिक में भारत को ट्रैक एवं फील्ड में पहला पदक दिलाया। आपकी उपलब्धि हमारे देश के युवाओं को प्रेरित करेगी। भारत उत्साहित है। बहुत बहुत बधाई। ’’

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो में इतिहास रचा गया। नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है, उसे हमेशा याद रखा जायेगा। युवा नीरज ने असाधारण प्रदर्शन किया। वह काफी जुनून के साथ खेले और उन्होंने शानदार जज्बा दिखाया। तोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने के लिये उन्हें बधाई। ’’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा। भारत का गोल्डन बॉय। भारत का ओलंपिक इतिहास रचा गया। आपका शानदार थ्रो ‘एक बिलियन चीयर्स’ का हकदार है। आपका नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। ’’

भारत को इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया था।

बिंद्रा ने ट्वीट किया , ‘‘नीरज चोपड़ा के लिये स्वर्ण पदक। इस युवा खिलाड़ी के सामने नतमस्तक हूं। आपने देश के सपने को पूरा किया। शुक्रिया। साथ ही क्लब (स्वर्ण पदक के) में आपका स्वागत है - इसकी बहुत जरूरत थी। आप पर बहुत गर्व है। मैं आपके लिये बहुत खुश हूं। ’’

पूर्व खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने इसे भारतीय खेलों का ‘स्वर्णिम पल’ करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इतिहास रचा गया, मिल्खा सिंह जी की इच्छा पूरी हो गयी, भारत ने एथलेटिक्स में अपना पहला ओलंपिक पदक जीत लिया। भारत के लिये स्वर्णिम पल, नीरज चोपड़ा ने भारत के लिये तोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिये बधाई नीरज चोपड़ा। ’’

उनके पदक ने सुनिश्चित किया कि भारत 2012 लंदन ओलंपिक में जीते छह पदकों से बेहतर प्रदर्शन करे।

भारोत्तोलक एस मीराबाई चानू ने तोक्यो में भारत का खाता खोला था जो इस खेल में देश का पहला रजत पदक था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा हमारे देश के लिये एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिये बधाई। हमारे देश के लिये सचमुच गौरव का क्षण। ’’

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित कई क्रिकेटरों ने चोपड़ा को बधाई दी।

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज भारत आज आपकी वजह से ज्यादा चमक रहा है। आपका भाला तिरंगे को लहराते हुए सारे भारतवासियों को गौरवान्वित कर गया। भारतीय खेलों के लिये कितना शानदार पल। ’’

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक लाने के लिये बधाई। आपके शानदार प्रदर्शन पर गर्व है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\