देश की खबरें | असम और त्रिपुरा के दौरे पर 12-14 अक्टूबर तक रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 से 14 अक्टूबर तक त्रिपुरा और असम के दौरे पर जायेंगी । राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 से 14 अक्टूबर तक त्रिपुरा और असम के दौरे पर जायेंगी । राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 12 अक्टूबर को त्रिपुरा राज्य न्यायिक अकादमी का उद्घाटन करेंगी तथा अगरतला के नरसिंहगढ़ में त्रिपुरा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगी । इसी दिन वे अगरतला में राजधानी परिसर में एमएलए हॉस्टल का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगी ।

राष्ट्रपति वहां त्रिपुरा की सड़क, स्कूल, छात्रों के लिये हॉस्टल से जुड़ी विभिन्न सरकारी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी तथा महाराजा वीरेन्द्र किशोर माणिक्य संग्रहालय एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला भी रखेंगी ।

बयान के अनुसार, 13 अक्टूबर को राष्ट्रपति अगरतला रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी-कोलकाता-गुवाहाटी ट्रेन के विशेष विस्तार तथा अगरतला-जिरिबाम-अगरतला जन शताब्दी एक्सप्रेस के मणिपुर के खोंगसांग तक विस्तार को भी हरी झंडी दिखायेंगी ।

राष्ट्रपति मुर्मू 13 अक्टूबर को ही आईआईटी गुवाहाटी में केंद्रीय इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा असम सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी एवं आधारशिला रखेंगी ।

मुर्मू 14 अक्टूबर को असम सरकार, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृति गैस मंत्रालय से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगी एवं आधारशिला रखेंगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू