देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर (पूर्व में केवड़िया) में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एकता नगर (गुजरात), 27 फरवरी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर (पूर्व में केवड़िया) में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर आईं मुर्मू राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के अलावा वह कच्छ और धोलावीरा भी जाएंगी। राष्ट्रपति बुधवार रात एकता नगर पहुंचीं।

भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल ने पोस्ट किया गया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मू ने केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।’’

गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने सरदार सरोवर बांध और एकता नगर में जंगल सफारी पार्क का भी दौरा किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति को बांध निर्माण के दौरान आई कठिनाइयों, इसमें संग्रहित पानी की बड़ी मात्रा, दिन भर में बिजली उत्पादन, इसके नहर नेटवर्क और गुजरात एवं अन्य राज्यों के लोगों को इससे कैसे लाभ मिल रहा है, इस बारे में जानकारी दी गई।’’

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की एक विज्ञप्ति के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को राष्ट्रपति अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति 28 फरवरी को गांधीनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बाद में वह कच्छ जिले के भुज में स्मृतिवन भूकंप स्मारक का दौरा करेंगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक मार्च को मुर्मू कच्छ में हड़प्पा युग के पुरातात्विक स्थल धोलावीरा का दौरा करेंगी जिसे यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\