देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और सभी से समाज में शांति, अहिंसा एवं सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और सभी से समाज में शांति, अहिंसा एवं सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा।

उन्होंने कहा कि अहिंसा और करुणा के अवतार भगवान महावीर ने ‘अहिंसा परमो धर्म’ के संदेश के माध्यम से मानवता को एक नया रास्ता दिखाया, जिसका अर्थ है कि अहिंसा सर्वोच्च धर्म है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, ‘‘महावीर जयंती के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों विशेषकर जैन समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। ‘‘अहिंसा और करुणा’’ के शाश्वत प्रतीक भगवान महावीर का जन्मोत्सव, हमें मनुष्य और जीव मात्र के बीच प्रेम और करुणा का संदेश देता है।’’

मुर्मू ने कहा कि महावीर जयंती हमें आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने तथा सादगी, दयालुता और भौतिक सम्पत्ति एवं इच्छाओं से वैराग्य के मूल्यों को अपनाने का संदेश देती है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘भगवान महावीर ने अहिंसा, त्याग, तपस्या और क्षमा का उपदेश देते हुए हमें ‘‘जियो और जीने दो’’ का मंत्र दिया तथा जीने का सही रास्ता दिखाया है। आइए हम मन, वचन और कर्म से अहिंसा और सत्य को अपने आचरण में अपनाएं और गौरवशाली राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आइए हम भगवान महावीर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में शांति, अहिंसा और सद्भाव को बढ़ावा दें।’’

वर्तमान में पुर्तगाल और स्लोवाक गणराज्य की राजकीय यात्रा पर गईं मुर्मू ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के भाइयों और बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\