देश की खबरें | राष्ट्रपति कोविंद ने असम के मुख्यमंत्री से बात कर राज्य में बाढ़ के हालात जाने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बात कर राज्य में आयी बाढ़ से उत्पन्न हालात के बारे में जाना और राज्य में इस आपदा से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।
गुवाहाटी, 24 जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बात कर राज्य में आयी बाढ़ से उत्पन्न हालात के बारे में जाना और राज्य में इस आपदा से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति ने कहा कि पूरा देश असम के साथ है और यह मुश्किल वक्त भी गुजर जाएगा।
यह भी पढ़े | बिहार: पटना एम्स की छत से COVID-19 पॉजिटिव मरीज ने लगाईं छलांग.
सोनेवाल ने ट्वीट किया है, ‘‘महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने फोन पर राज्य में आयी बाढ़ सहित व्यापक हालात का जायजा लिया। मुझे उनके इस बयान से बहुत संबल मिला है कि पूरा देश इस वक्त असम के साथ है और मैं उनकी चिंताओं, सहयोग और मागदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’’
आज दिन में राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति कोविंद ने बाढ़ और कोविड-19 राहत सामग्री से भरे रेड क्रॉस के नौ ट्रकों को असम, बिहार और उत्तर प्रदेश रवाना किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दर्शाते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि पूरा राष्ट्र आज मुश्किल वक्त से गुजर रहे असम के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने आशा जतायी कि चुनौती भरा वक्त बीतेगा और जल्दी ही हालात सामान्य होंगे।’’
फोन पर हुई बातचीत में सोनोवाल ने राष्ट्रपति को बताया कि बाढ़ के अलावा असम एक ही समय में कोरोना वायरस संक्रमण महामारी, भू-कटान, तूफान, भूस्खलन, अफ्रीकी स्वाई बुखार और तिनसुकिया जिले के बागजान तेल के कुएं में आग लगने की घटना से जूझ रहा है।’’
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति कोविंद को बताया कि बड़ी संख्या में लोग, गांव, फसलें और मवेशी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सरकार सभी की मदद का हर संभव प्रयास कर रही है और बच्चों तथा बुजुर्गों का खास ख्याल रखा जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)