देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव: नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद अब मुर्मु और सिन्हा चुनाव मैदान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शनिवार को नाम वापस लेने का आखिरी दिन बीत जाने के बाद राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु और संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में रह गये हैं।

नयी दिल्ली, दो जुलाई शनिवार को नाम वापस लेने का आखिरी दिन बीत जाने के बाद राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु और संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में रह गये हैं।

इस महीने 18 तारीख को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने कहा कि 29 जून तक 94 व्यक्तियों से 115 नामांकन पत्र मिले जिनमें से 107 जरूरी मापदंड नहीं पूरा करने पर खारिज कर दिये गये।

उन्होंने कहा कि मुर्मु और सिन्हा के नामांकन पत्र, जो चार-चार थे, वैध नामांकन की सभी कसौटी पर खरे पाये गये और उन्हें स्वीकार कर लिया गया।

राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि संसद भवन के कमरा नंबर 63 में तथा राज्य विधानसभाओं में अधिसूचित कमरों में 18 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा ।

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों दिल्ली एवं पुडुचेरी की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।

बीजू जनता दल (बीजद), बहुजन समाज पार्टी (बसपा)एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) समेत कई क्षेत्रीय दल मुर्मु का समर्थन कर रहे हैं ,ऐसे में राजग प्रत्याशी के पक्ष में संख्याबल जान पड़ रहा है एवं उनके आसानी से जीत जाने की संभावना है।

सांसद सामान्यत: संसद में तथा विधायक राज्यों /केंद्रशासित प्रदेश की राजधानियों में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित स्थलों पर मतदान करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी