देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे , उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने मतदान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा राज्य के अन्य विधायकों ने भारत के 15 वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को यहां मतदान किया।

मुंबई, 18 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा राज्य के अन्य विधायकों ने भारत के 15 वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को यहां मतदान किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार ने दावा किया कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को महाराष्ट्र से ‘रिकार्ड’ वोट मिलेंगे।

यहां विधान भवन के केंद्रीय सभागार में पूर्वाह्न दस बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा। विधानसभा में विपक्ष के नेता (राकांपा) अजीत पवार एवं कांग्रेस के बालासाहब थोराट भी शुरुआत में मतदान करने वालों में शामिल थे। पुणे की भाजपा विधायक मुक्ता तिलक गंभीर रूप से बीमार हैं, उसके बावजूद वह मतदान करने विधानभवन पहुंचीं।

विपक्ष ने इस चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 106, शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के 40 विधायक तथा भाजपा का समर्थन करने वाले 10 निर्दलीय विधायक हैं। शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने भी मुर्मू का समर्थन करने की घोषणा की है। इस गुट में 15विधायक हैं।

राकांपा एवं कांग्रेस के क्रमश: 53 एवं 44 विधायक हैं। शिवसेना के एक विधायक के निधन के चलते सदन की एक सीट रिक्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी