देश की खबरें | राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को समस्त देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं।
नयी दिल्ली, तीन अगस्त राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को समस्त देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं।
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षा बंधन पर सभी देशवासियों को बधाई! राखी प्रेम और विश्वास का वह अटूट धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है। आइए, आज हम सब महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराएं।’’
यह भी पढ़े | कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा की हालात स्थिर, कल पाए गए थे COVID-19 पॉजिटिव: अस्पताल.
रक्षा बंधन को समाज में बंधुत्व की भावना का प्रतीक बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि माताओं, बहनों व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण सभी का दायित्व है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षा बंधन के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! राखी भाई बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक है जो नारी की गरिमा और सम्मान की रक्षा की अपेक्षा भी करती है। परिवार और समाज में माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनका सशक्तिकरण सभी का दायित्व है।’’
यह भी पढ़े | नए अयोध्या स्टेशन के पहले चरण का निर्माण कार्य जून 2021 तक पूरा हो जाएगा: भारतीय रेलवे.
उन्होंने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे कोरोना महामारी के इस दौर में परस्पर सहिष्णुता, संक्रमण से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति और सहायता का भाव रखें। साथ ही उन्होंने बंदी के कारण प्रभावित हुए श्रमिक भाइयों को हर संभव मदद करने का भी अनुरोध किया।
उन्होंने कहा, ‘‘यही इस रक्षाबंधन को सार्थक बनाएगी।’’
श्रावण मास की पूर्णिमा में हर साल मनाया जाने वाला यह पर्व बहन-भाई के प्यार और पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है।
ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र रंजन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)