देश की खबरें | मेघालय में सोहियोंग उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी

शिलांग, नौ मई मेघालय में सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को होने वाले उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम चार बजे तक 3,328 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे, जिनमें से 1,100 केंद्रों की पहचान ‘संवेदनशील’ और 28 की ‘अति संवेदनशील’ के रूप में की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ आर खारकोंगोर ने कहा कि सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र में 34,000 से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 16,000 से अधिक पुरुष हैं।

उन्होंने कहा कि 63 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। इन पर 300 चुनाव अधिकारी तैनात होंगे।

फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव से पहले शिलांग से यूडीपी के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है।

सोहियोंग सीट पर 10 मई को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)