देश की खबरें | कर्नाटक विधान परिषद के सभापति के लिए चुनाव की तैयारी; होराती, अहमद का नामांकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानपरिषद के सभापति पद के लिए नौ फरवरी को चुनाव की तैयारी है। भाजपा के समर्थन से जद (एस) के विधान परिषद सदस्य बसावराज होराती और कांग्रेस के नसीर अहमद ने सोमवार को अपने नामांकन दाखिल किये।

बेंगलुरु, आठ फरवरी कर्नाटक विधानपरिषद के सभापति पद के लिए नौ फरवरी को चुनाव की तैयारी है। भाजपा के समर्थन से जद (एस) के विधान परिषद सदस्य बसावराज होराती और कांग्रेस के नसीर अहमद ने सोमवार को अपने नामांकन दाखिल किये।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी।

होराती जद (एस) के एमएलसी, भाजपा के सदस्यों और मंत्रियों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे, वहीं अहमद के साथ कांग्रेस के सदस्य थे।

यह चुनाव कांग्रेस के के. प्रतापचंद्र शेट्टी द्वारा गत चार फरवरी को सभापति पद से इस्तीफा देने के बाद कराना आवश्यक हो गया है। शेट्टी ने पद से इस्तीफा सत्ताधारी भाजपा द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने और जद (एस) द्वारा उसे समर्थन दिये जाने के बाद दिया।

होराती की जीत लगभग तय है क्योंकि संख्या बल स्पष्ट रूप से उनके पक्ष में है। विपक्षी कांग्रेस ने प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अहमद को मैदान में उतारा है।

विधान परिषद के उप सभापति चुनाव के दौरान भी कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया था और कहा था कि वह जद (एस) और उसकी धर्मनिरपेक्ष साख को "बेनकाब" करने के इरादे से था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\