ताजा खबरें | प्रेमचंद्रन ने चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग लोकसभा में उठाई

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के सांसद एन के प्रेमचंद्रन ने राजस्थान में एक महिला चिकित्सक की कथित खुदकुशी का विषय सोमवार को लोकसभा में उठाया और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कानून बनाया जाना चाहिए।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के सांसद एन के प्रेमचंद्रन ने राजस्थान में एक महिला चिकित्सक की कथित खुदकुशी का विषय सोमवार को लोकसभा में उठाया और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कानून बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया।

प्रेमचंद्रन ने राजस्थान में महिला चिकित्सक अर्चना शर्मा को खुदकुशी करनी पड़ी क्योंकि एक महिला की मौत के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनना चाहिए।

एआईएमआई के इम्तियाज जलील ने कहा कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि देश में सभी को अच्छे स्कूल में शिक्षा मिले।

द्रमुक की टी सुमथि ने कहा कि टोलगेट को सरकार की ‘हाईवे रॉबरी’ करार दिया और कहा कि तमिलनाडु में कुछ टोल गेट ऐसे हैं जिनको हटाने की मांग राज्य सरकार ने की है।केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\