देश की खबरें | अलाव में ‘पेंट थिनर’ डालने से गर्भवती महिला और पति झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक लड़के ने अलाव में ‘पेंट थिनर’ उड़ेल दिया, जिसके बाद आग की लपटों की चपेट में आने से एक गर्भवती महिला के साथ ही उसका पति झुलस गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जनवरी बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक लड़के ने अलाव में ‘पेंट थिनर’ उड़ेल दिया, जिसके बाद आग की लपटों की चपेट में आने से एक गर्भवती महिला के साथ ही उसका पति झुलस गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हालांकि आरोप लगाया कि महिला के ससुराल वालों और पति ने उसे आग के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात हुई जब सात महीने की गर्भवती खुशबू नामक महिला अपने पति वीर प्रताप और एक लड़के के साथ ठंड से बचने के लिए अलाव के निकट बैठी थी।

पुलिस ने कहा कि आग बुझने लगी तो लड़के ने उसमें ‘पेंट थिनर’ डाल दिया, जिसके चलते अचानक आग भड़क गई। आग में खुशबू का चेहरा और कुछ अन्य अंग झुलस गए जबकि उसके पति के पैर के साथ ही बायां हाथ झुलस गया।

दोनों का सफदरजंग अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि खुशबू का बयान दर्ज कर लिया गया है, जिसमें उसने कहा कि यह एक दुर्घटना थी।

खुशबू के बयानों के विपरीत, उनके भाई संदीप ने आरोप लगाया है कि बहन की ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे और उन्होंने ही उसे आग के हवाले कर दिया है।

खुशबू की पिछले साल अगस्त में वीर प्रताप से शादी हुई थी। चूंकि शादी को सात साल से भी कम समय हुआ है और उसके भाई ने भी उसके ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, इसलिए इस मामले को नरेला के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के संज्ञान में लाया गया और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज पीड़िता के बयान की आधिकारिक प्रति अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि मालीवाल ने इस घटना के बारे में ट्वीट किया, “बवाना में 7 महीने की गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया। लड़की बुरी तरह से झुलस गई और उसका अब अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। पीड़िता की हर संभव सहायता भी कर रहे हैं। दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं!”

इस बीच, डीसीडब्ल्यू ने दावा किया, “महिला ने एसडीएम के सामने बयान दिया है जिसमें उसने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसके पति ने उसे जलाया है। उसने कहा है कि वह शराब पीने के बाद उसे मारता था।”

आयोग के अनुसार, "उसने यह भी कहा कि उसका पति उसके गहने लेने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो झगड़ा हो गया। उसके पति ने उसे थिनर छिड़ककर जलाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करते हुए वह भी आंशिक रूप से झुलस गया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\