जरुरी जानकारी | संयक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष की अगुवाई करेंगी भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (यूएनसीडीएफ) ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को कार्यकारी सचिव बनाये जाने की घोषणा की है।
संयुक्त राष्ट्र, 16 फरवरी संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (यूएनसीडीएफ) ने भारतीय मूल की प्रीति सिन्हा को कार्यकारी सचिव बनाये जाने की घोषणा की है।
सिन्हा ने सोमवार को यूएनसीडीएफ के कार्यकारी सचिव का पदभार संभाल लिया। यह पद यूएनसीडीएफ का सबसे वरिष्ठ पद है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका जोर उन महिलाओं, युवाओं, लघु एवं मझोले उद्यमों को छोटे कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने पर होगा, जो अब तक इससे वंचित रहे हैं।
संस्थान का गठन 1966 में हुआ। इसका मुख्यालय न्यूयार्क में है। यह कम विकसित देशों को छोटे कर्ज उपलब्ध कराता है।
सिन्हा ने ज्यूडिथ कार्ल की जगह ली, जो संयुक्त राष्ट्र के साथ 30 साल के करियर के बाद फरवरी में सेवानिवृत्त हो गये।
संयुक्तराष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक अचीम स्टीनर ने सिन्हा का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘दुनिया के सबसे अल्पविकसित देशों के लिये यूएनसीडीएफ का समर्थन महत्वपूर्ण है। मैं हमारे संगठनों के बीच आने वाले समय में मजबूत भागीदारी जारी रहने की उम्मीद करता हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)