देश की खबरें | दिल्ली में कोविड टीके की एहतियाती खुराक देना शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड महामारी की बढ़ती तीसरी लहर के बीच, दिल्ली में सोमवार को 60 वर्ष या अधिक उम्र के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड टीके की तीसरी या “एहतियाती खुराक’’ देने की शुरूआत की गई। तीसरी खुराक इस श्रेणी के उन लोगों को दी जा रही है जिन्होंने नौ महीने पहले टीके की दूसरी खुराक ली थी।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी कोविड महामारी की बढ़ती तीसरी लहर के बीच, दिल्ली में सोमवार को 60 वर्ष या अधिक उम्र के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड टीके की तीसरी या “एहतियाती खुराक’’ देने की शुरूआत की गई। तीसरी खुराक इस श्रेणी के उन लोगों को दी जा रही है जिन्होंने नौ महीने पहले टीके की दूसरी खुराक ली थी।

ऐसे करीब तीन लाख लोग सोमवार से तीसरी खुराक प्राप्त करने के पात्र हैं।

लाभार्थियों को उसी टीके की खुराक दी जाएगी जो उन्हें 39 हफ्ते पहले लगाया गया था। उन्हें मौजूदा कोविन अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए स्लॉट बुक करना होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदनशील लोगों और कोरोना वायरस से संक्रमित होने के ज्यादा जोखिम वाले लोगों के लिए एहतियाती खुराक की 24 दिसंबर को घोषणा की थी।

तीन जनवरी को केंद्र ने 15 वर्ष से 17 वर्ष की उम्र के किशोरों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया था।

दिल्ली में, इस आयु वर्ग के लगभग 2.4 लाख लाभार्थियों को अब तक पहली खुराक मिल चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक शहर में 2.75 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। 1.16 करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\