देश की खबरें | पूर्व नियोजित था भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हमला : टिकैत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि अलवर में उन पर किया गया हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व नियोजित था।

अलीगढ़ (उप्र), तीन अप्रैल केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि अलवर में उन पर किया गया हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व नियोजित था।

साथ ही कहा कि इसे एक चुनौती और आंख खोलने वाली घटना की तरह याद रखना चाहिए।

शनिवार को भीमलखेड़ा गांव में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा, ''आने वाले समय में किसानों के सामने चुनौतियां ही चुनौतियां हैं, लेकिन हम पर होने वाले हमले अस्तित्व की लड़ाई में हमारे संघर्ष और संकल्प को मजबूत कर रहे हैं।''

महापंचायत के बाद पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने कहा, '' हम मानसिक रूप से ऐसी घटनाओं के लिए तैयार हैं।''

राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार को किसान नेता टिकैत के काफिले पर पथराव किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक छात्र नेता को हिरासत में लिया था।

टिकैत ने आरोपी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े होने और हमले के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया।

महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने किसानों को कम से कम इस साल के अंत तक अपना आंदोलन जारी रखने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने का आह्वान करते हुए संघर्ष में जीत का दावा किया।

उन्होंने किसानों से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने का भी अनुरोध किया।

किसान आंदोलन शुरू होने के बाद पहली बार अलीगढ़ में महापंचायत कर रहे टिकैत ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर सत्ताधारी खेमों में कारपोरेट घरानों की मजबूत पकड़ है।

कृषि कानूनों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इन कानूनों के तहत किसानों को नियमों और शर्तों से बाध्य किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि इन कानूनों से किसानों के लिए अपनी पसंद के बीजों का उपयोग करना असंभव हो जाएगा और किसानों को इस हद तक हताश होना पड़ेगा कि वे अपनी जमीन को कॉरपोरेट को बेचने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू