देश की खबरें | प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में भाजपा विधायक दल की बैठक में सोमवार को प्रमोद सावंत को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके साथ ही सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे।

पणजी, 21 मार्च गोवा में भाजपा विधायक दल की बैठक में सोमवार को प्रमोद सावंत को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके साथ ही सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे।

पणजी में सोमवार शाम को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए सावंत का नाम तय किया गया।

बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन के अलावा विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस तथा पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेट तानावडे भी मौजूद थे।

बैठक के बाद तोमर ने संवाददाताओं से कहा, ''यह फैसला लिया गया है कि डॉ प्रमोद सांवत सदन के नेता होंगे।''

उन्होंने कहा कि विधायक विश्वजीत राणे ने पार्टी विधायक दल के नेता के तौर पर सावंत का नाम प्रस्तावित किया, जिसका मौविन गौडिन्हो और रोहन खौंटे समेत अन्य विधायकों ने समर्थन किया।

तोमर ने कहा कि सावंत को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी गोवा में अगली सरकार गठित करने का दावा पेश करेगी।

भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव में 40 में से 20 सीट हासिल की है, जो बहुमत के लिए जरूरी संख्या से केवल एक सीट कम है। भाजपा ने एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है। इससे भाजपा नयी विधानसभा में संख्या बल के लिहाज से आरामदायक स्थिति में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट