देश की खबरें | प्रमोद सावंत ने राहुल गांधी, बिलावल भुट्टो की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ‘चीन द्वारा युद्ध की तैयारी करने और भारत की सरकार के सोए रहने’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता का ‘‘चीन के लिए प्यार सीमाओं से बहुत आगे निकल गया है।’’

पणजी, 18 दिसंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ‘चीन द्वारा युद्ध की तैयारी करने और भारत की सरकार के सोए रहने’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता का ‘‘चीन के लिए प्यार सीमाओं से बहुत आगे निकल गया है।’’

सावंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणियां करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भी आलोचना की।

सावंत ने शनिवार शाम को ट्वीट किया, ‘‘चीन के लिए राहुल गांधी का प्यार और भारत के एक राजनीतिक दल तथा हमारे प्रधानमंत्री के लिए उनकी नफरत सीमाओं से बहुत आगे निकल गई है। भारतीय सशस्त्र बल वीरता एवं साहस के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। भारत के लोग दिल से सशस्त्र बलों को प्यार करते हैं, उनका सम्मान और समर्थन करते हैं।’’

गौरतलब है कि राहुल ने शुक्रवार को जयपुर में अपनी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है और इस खतरे को ‘‘नजरअंदाज’’ करने की कोशिश कर रही है।

एक अन्य ट्वीट में सावंत ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री की अपमानजनक टिप्पणी अत्यधिक निंदनीय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शानदार नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते कद से आतंकवाद को शह देने वाले एक देश में वंशवाद से उपजे व्यक्ति की हताशा बढ़ रही है।’’

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में आतंकवाद को समर्थन देने को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला करने के बाद की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू