जरुरी जानकारी | भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बनें प्रदीप सिंह खरोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूर्व नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला को भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के बुधवार को एक आदेश में यह कहा।

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर पूर्व नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला को भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के बुधवार को एक आदेश में यह कहा।

कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी खरोला, सितंबर, 2021 में नागर उड्डयन सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

उन्होंने इस साल मार्च में नेशनल रिक्रुटमेंट एजेंसी (एनआरए) के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला था।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने खरोला को आईटीपीओ के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किये जाने को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति भारत सरकार के सचिव स्तर और वेतनमान में अनुबंध आधार पर पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए की गयी है।

इसमें कहा गया है कि वह नियमित आधार पर पदाधिकारी की नियुक्ति तक एनआरए के चेयरमैन का कार्यभार भी संभालते रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें